दिल्ली के आदर्श नगर से चाकूबाजी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 17 साल के रेहान नाम के लड़का दिनदहाड़े चाकुओं के हमले से जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है. पीड़ित जींस बदलने के लिए दिल्ली के आदर्श नगर में एक दुकान पर गया था, तभी स्कूटर पर सवार 4 हमलावरों ने उस पर और उसके दोस्त गौरव पर हमला कर दिया.
इसी दुकान के पास लड़के को मारा गया था चाकू.
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से दहल गई. मामला आदर्श नगर (Adarsh Nagar) इलाके का है, जहां रिंग रोड के पास आकाश सिनेमा की मार्केट में एक कपड़े की दुकान के बाहर खून की होली खेली गई. महज जींस बदलने आए एक 17 साल के लड़के पर स्कूटी सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे पीसीआर कॉल मिली कि एक शख्स पर चाकू से हमला हुआ है. घायल की पहचान रेहान (17) के रूप में हुई है, जो भलस्वा डेयरी का रहने वाला है. रेहान अपने दोस्त गौरव के साथ कल खरीदी गई जींस को बदलने के लिए दुकान पर आया था. जैसे ही उसने दुकानदार विशाल से जींस बदलने की बात कही, तभी अचानक स्कूटी पर सवार 4 लड़के वहां पहुंचे.
दुकान के बाहर ही करने लगे वार
हमलावरों ने बिना कुछ कहे रेहान और गौरव पर चाकू बरसाने शुरू कर दिए. रेहान के शरीर के निचले हिस्से और छाती पर चाकू के कई वार लगे हैं. उसे खून से लथपथ हालत में पहले नजदीकी अस्पताल और फिर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके साथी गौरव के पैर में चोट आई है, लेकिन वह खतरे से बाहर है.
पुरानी रंजिश का शक
एक फोन कॉल पर 10 करोड़ की कोठी कर ली अपने नाम, जानें कैसे किया 'कमाल'?
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर भी भलस्वा डेयरी के ही रहने वाले हैं और उनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है. पुलिस को शक है कि दोनों गुटों में पहले से कोई कहासुनी चल रही थी और आरोपी रेहान का पीछा करते हुए ही वहां पहुंचे थे.
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी डीवीआर को कब्जे में ले लिया है. वहीं, सभी हमलावरों की तलाश की जा रही है. मौके पर फोरेंसिक टीम भी सबूत जुटा रही है. दुकानदार से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में लग रहा है कि सभी 18 से 20 साल के लड़के है, हमलावर भी भलस्वा डेयरी के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि वे घायलों के जानकार है. किसी बात पर इनकी पहले से कहासुनी चल रही थी. इनका पीछा करके ये हमला किया गया है.

إرسال تعليق