श्रीगंगानगर जिले में 32 वर्षीय भजनलाल हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है कि वारदात की साजिश घर के भीतर ही रची गई थी. जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी और एक नाबालिग के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. पहले मारपीट की गई, फिर गला घोंटकर शव को नहर में फेंक दिया गया. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच जारी है.
श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक महीने पहले हुई 32 साल के भजनलाल की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक यह हत्या किसी बाहरी दुश्मनी का नतीजा नहीं थी, बल्कि साजिश घर के अंदर ही रची गई थी. गांव चार जेडडब्ल्यूएम में 16 जनवरी को भजनलाल की हत्या कर दी गई थी. अब जांच में सामने आया है कि उसकी पत्नी इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल और एक नाबालिग के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि इंद्रा देवी और प्रभुदयाल के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों ने मिलकर भजनलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 16 जनवरी को जब भजनलाल घर से मोटरसाइकिल लेकर किसी काम से निकला, तब इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल को फोन कर इसकी जानकारी दी.
रास्ते में रोका, लाठी-डंडों से पीटा
जानकारी मिलते ही प्रभुदयाल एक नाबालिग के साथ पहुंचा. दोनों ने रास्ते में भजनलाल को रोक लिया. पुलिस के अनुसार पहले उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया. जब वह अधमरा हो गया तो प्रभुदयाल ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद शव और मोटरसाइकिल को इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया गया ताकि मामला हादसा लगे

إرسال تعليق