Vitamin D सप्लीमेंट किस वक्त लेना चाहिए? गलत समय पर लेने से हो सकता है नुकसान – जानिए सही तरीका

Best Time To Take Vitamin D Supplements: शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अगर आप भी सप्लीमेंट लेते हैं तो जान लें विटामिन डी लेने का सही समय क्या है और इसे पानी की बजाय किस चीज के साथ लेने के ज्यादा फायदा मिलता है।


आजकल लोगों में विटामिन डी की कमी काफी ज्यादा होने लगी है। विटामिन डी हड्डियों को स्वस्थ रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और सेहतमंद रखने में मदद करता है। धूप की कमी के कारण महानगरों में रहने वाले ज्यादातर लोग विटामिन डी की गोलिया और सप्लीमेंट खाते हैं। विटामिन डी के सप्लीमेंट कब और कैसे लेने चाहिए, आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है। इससे आप विटामिन डी का भरपूर फायदा ले पाएंगे।

इंस्टाग्राम पर एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत (न्यूरोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन, AIIMS दिल्ली) ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने का सबसे अच्छा समय क्या है, जिससे बेहतर अवशोषण और असर हो सके। डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि विटामिन डी सप्लीमेंट कई रूपों में आते हैं, जैसे कैप्सूल, शीशियां, सिरप और घोलकर पीने वाले पाउच। विटामिन डी फैट में घुलनशील विटामिन है, जिसका मतलब है कि आंत में मौजूद फैट में इसका अवशोषण ज्यादा होता है।
विटामिन डी सप्लीमेंट किस वक्त लें?

डॉक्टर ने बताया कि आमतौर पर मरीजों को बताया जाता है कि विटामिन डी आप तब खाएं जब पेट में वसा यानि फैट मौजूद हो, दिन के सबसे बड़े भोजन के दौरान आप विटामिन डी ले सकते हैं। जैसे आप हेल्दी नाश्ता करने के बाद खा सकते हैं। खाने में चावल, दही और सब्जियां खाते है उसके बाद ले लें। इस वक्त पेट में विटामिन डी को प्रभावी ढंग से अवशोषित करने के लिए सही संरचना होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
WhatsApp हमसे WhatsApp में जुड़ें