800 बैंक खाते, 600 गुर्गे… कश्मीर में 250 करोड़ का डिजिटल डाका, चीन के साथ मिलकर लूटता था 'डॉक्टर मॉर्फिन'


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 250 करोड़ रुपये के ऑनलाइन निवेश घोटाले का भंडाफोड़ किया है. इसका मास्टरमाइंड हिसार का डॉक्टर एकांत योगदत्त उर्फ 'डॉक्टर मॉर्फिन' है, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया. आरोपी चीनी नागरिकों के साथ मिलकर फर्जी वेबसाइटों के जरिए ठगी करता था. पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 800 बैंक खातों की जांच की जा रही है. मामले में टेरर फंडिंग के एंगल से भी तफ्तीश जारी है.

फिलीपींस से सीखा ठगी का पाठ, दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा गया 250 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देश के अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम्स में से एक का पर्दाफाश किया है. इस घोटाले में फिशिंग और फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए आम लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही थी.


 गांदरबल के सफापोरा निवासी फिरदौस अहमद की शिकायत पर जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो परत दर परत एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का चेहरा सामने आया. एसएसपी गांदरबल खलील पोसवाल ने इस केस के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी. जांच में पता चला कि यह गिरोह ‘पैसा वॉल्ट’ (paisavault.com) जैसी फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को निवेश पर भारी रिटर्न का लालच देता था.


‘डॉक्टर मॉर्फिन’ और फिलीपींस-चीन का खतरनाक कनेक्शन
इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड हरियाणा के हिसार का रहने वाला एक डॉक्टर निकला. डॉक्टर एकांत योगदत्त उर्फ ‘डॉक्टर मॉर्फिन’ ने फिलीपींस से एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान धोखाधड़ी की ये तकनीकें सीखी थीं. पुलिस के मुताबिक इस डॉक्टर के तार सीधे तौर पर चीनी नागरिकों से जुड़े हुए थे.

 वह 10 अलग-अलग कोड नेम का इस्तेमाल करके लोगों को ठग रहा था. डॉक्टर एकांत को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह चीन से लौट रहा था. वह इस पूरे सिंडिकेट का ‘टीम लीडर’ था और कश्मीरी युवाओं के साथ मिलकर इसे ऑपरेट कर रहा था.

Post a Comment

Previous Post Next Post
WhatsApp हमसे WhatsApp में जुड़ें