गर्लफ्रेंड के हाथ-पैर बांधे फिर घोंट दिया गला, जानें MBA छात्र की तंत्र-मंत्र वाली कहानी का असली सच

इंदौर में एक युवती की निर्मम हत्या के आरोप में उसका बॉयफ्रेंड पियूष धामनोदिया गिरफ्तार हो चुका है. पियूष ने गिरफ्तारी के बाद जो बयान दिए हैं, उससे साफ झलक रहा है कि उसे इस हत्या का कोई पछतावा नहीं है. कत्ल के बाद आरोपी मुंबई भाग गया, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं सका. जानिए इस एमबीए छात्र की घटना वाली रात से लेकर गिरफ्तारी वाली रात तक पूरी खौफनाक दास्तां और हत्या की असली वजह



इंदौर मर्डर की इनसाइड स्टोरी.
इंदौर न्यूज: मध्यप्रदेश का इंदौर शहर, जिसे भारत का सबसे स्वच्छ शहर कहा जाता है. जिस शहर को लोग स्वच्छता और शिक्षा के लिए जानते हैं, वहां से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. यह कहानी एक ऐसे युवक की है, जो मैनेजमेंट की पढ़ाई करता था, 

लेकिन उसके दिमाग में शैतान प्रवेश कर गया. उस एमबीए के छात्र ने अपनी ही प्रेमिका को पहले घर बुलाता है और फिर उसको बड़ी बेरहमी से हत्या कर देता है. खास बात यह है कि इस वारदात को जिस तरह से अंजाम दिया और मुंबई फरार हो गया, वह हैरान करने वाला था. इंदौर पुलिस की जांच में अब हर घंटे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वह खुलासा किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं हैं. पढ़ें एक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की लव की इनसाइड स्टोरी, जो आपको हिला देगा.


इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली स्थित एक फ्लैट से बदबू आने की शिकायत पुलिस को मिलती है. इंदौर पुलिस जब उस फ्लैट में पहुंचती है तो बिस्तर पर एक नग्न अवस्था में लड़की की लाश मिलती है. लड़की की पहचान होती है. इंदौर पुलिस इसके बाद हत्या के आरोप में युवती के बॉयफ्रेंड पियूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार करती है. लेकिन यह घटना क्यों हुई और कैसे हुई इसको सुनकर हर कौई हैरान है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
WhatsApp हमसे WhatsApp में जुड़ें