लाखों युवाओं की बल्ले-बल्ले, यूपी पीसीएस में सरकारी नौकरी का जैकपॉट, 4.5 गुना बढ़े पद

लाखों युवाओं की बल्ले-बल्ले, यूपी पीसीएस में सरकारी नौकरी का जैकपॉट, 4.5 गुना बढ़े पद

UPPSC PCS 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. आयोग ने सरकारी नौकरी के पदों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है.

UPPSC PCS 2025: यूपी में सरकारी नौकरी की बहार है
प्रयागराज (UPPSC PCS 2025). उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS) 2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. प्रारंभिक तौर पर यह भर्ती केवल 200 पदों के लिए थी. हालांकि, आयोग को विभिन्न विभागों से मिले नए अधियाचन (requisitions) के बाद पदों की संख्या में 4.5 गुना तक की बंपर वृद्धि हुई है. इस हिसाब से अब पीसीएस 2025 भर्ती में 920 रिक्त पद हैं. यह भर्ती हाल के वर्षों की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक बन गई है.


सरकारी नौकरी में बढ़त उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो 12 अक्टूबर को यूपी पीसीएस प्री परीक्षा में शामिल हुए थे. 6,26,287 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 42.50% ने यह परीक्षा दी थी. आयोग प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले तक प्राप्त सभी रिक्तियों को भर्ती में शामिल करता है. यूपी लोक सेवा आयोग इसी हफ्ते पीसीएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा का सरकारी रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है. इसलिए इस बंपर वृद्धि का सीधा फायदा अभ्यर्थियों को मिलेगा.
यूपी पीसीएस परीक्षा 2025: सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका
यूपी पीसीएस 2025 की भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या 200 से बढ़ाकर 920 कर दी गई हैं. इससे यह पिछले कुछ वर्षों की सबसे बड़ी पीसीएस भर्ती की श्रेणी में आ गई है. यह बढ़त प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर लेकर आई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों से रिक्तियों की सूचना प्राप्त होने के बाद यह निर्णय लिया है.

Comments

Popular posts from this blog

मृत व्यक्ति के पैर क्यों छुए जाते हैं? जानिए उस परंपरा का रहस्यमयी कारण जो बहुत कम लोग हैं जानते

डायबिटीज में ये 3 चीज़ें खाएं, शुगर कभी नहीं बढ़ेगी दोबारा, हर डायबिटीज पेशेंट को रोज़ाना खानी चाहिए ये 3 चीज़ें

शरीर में बुलेट की स्पीड से बढ़ेगा Vitamin B12 बस इस तरीके से खा लीजिए ये दाल, फिर कम नहीं होगा विटामिन बी12