कहीं आप भी तो जलने पर बर्फ और टूथपेस्ट नहीं लगाते? जलन कम नहीं बल्कि बढ़ सकती है, जानिए स्किन जलजाने पर सही फर्स्ट एड क्या करें?
कहीं आप भी तो जलने पर बर्फ और टूथपेस्ट नहीं लगाते? जलन कम नहीं बल्कि बढ़ सकती है, जानिए स्किन जलजाने पर सही फर्स्ट एड क्या करें? बेंगलुरु के जीवीजी इनविवो हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. गुणशेखर वुप्पलपति बताते हैं कि जली हुई स्किन पर बर्फ लगाना बिल्कुल गलत है। जब जली हुई स्किन पर बर्फ लगाई जाती है, तो इससे वहां की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और हीलिंग प्रोसेस रुक जाता है। डॉ. प्रियंका सेहरावत की एक रील के मुताबिक अगर जलने पर सही फर्स्ट-एड अपनाएं तो ना सिर्फ आपको जलन से राहत मिलेगी बल्कि स्किन से जले हुए निशान भी गायब हो सकते हैं। महिलाएं घर में हों या बाहर वो हर जगह मल्टीटास्किंग की जिम्मेदारी निभाती हैं। खासतौर पर किचन में उनका ये रोल और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। एक ही समय में दाल, सब्ज़ी, रोटी बनाना और साथ-साथ बर्तन साफ करना, इन सबके बीच ज़रा-सी जल्दबाजी या ध्यान भटकने पर हाथ या पैर का जल जाना आम बात है। हालांकि जलने के हादसे सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं हैं। घर का कोई भी काम हो या बाहर का, ऐसे हादसे कभी भी हो सकते हैं। परेशानी तब बढ़ जाती है, जब जलने पर हम तुरंत घरेलू नुस्खों की ओ...