नाबालिग क्रिकेट खिलाड़ी से फिल्म थिएटर में छेड़छाड़, कोच पर केस दर्ज




बिलासपुर: नाबालिग क्रिकेट खिलाड़ी से फिल्म थिएटर में छेड़छाड़, कोच पर केस दर्ज

बिलासपुर में एक नाबालिग क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने कोच पर फिल्म थिएटर ले जाकर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं. खिलाड़ी ने रोते हुए PG संचालिका को घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

बिलासपुर. यहां शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने खेल प्रशिक्षण और गुरु-शिष्य परंपरा पर गहरी चोट पहुंचाई है. एक नाबालिग क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने ही कोच पर फिल्म थिएटर में ले जाकर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है. आरोप सामने आते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है. नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोच पर केस दर्ज कर लिया है.

पीड़िता की मानें तो जिस कोच पर उसने भरोसा किया, उसी ने उसे अकेले थिएटर ले जाकर गलत नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की. घटना सामने आने के बाद परिवार ने तुरंत महिला थाना बिलासपुर में मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है. उसने कहा कि उसे जरा भी आशंका नहीं थी कि उसके गुरु ऐसे कर सकते हैं.
कैसे हुआ पूरा मामला
यह घटना बिलासपुर जिले की है. पीड़ित नाबालिग खिलाड़ी पास के एक PG में रहती थी और स्कूल के साथ-साथ क्रिकेट कोचिंग लेती थी. वह प्रदेश के किसी अन्य जिले की रहने वाली है. खिलाड़ी के परिवार ने उसके भविष्य के लिए कोचिंग पर भरोसा किया था, लेकिन इसी भरोसे को तोड़ते हुए कोच ने उसे 27 नवंबर को फोन करके मुख्य बाजार में बुलाया.

Comments

Popular posts from this blog

मृत व्यक्ति के पैर क्यों छुए जाते हैं? जानिए उस परंपरा का रहस्यमयी कारण जो बहुत कम लोग हैं जानते

डायबिटीज में ये 3 चीज़ें खाएं, शुगर कभी नहीं बढ़ेगी दोबारा, हर डायबिटीज पेशेंट को रोज़ाना खानी चाहिए ये 3 चीज़ें

शरीर में बुलेट की स्पीड से बढ़ेगा Vitamin B12 बस इस तरीके से खा लीजिए ये दाल, फिर कम नहीं होगा विटामिन बी12