लाल किला ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार डॉक्टर्स की टीम क्या थी स्लीपर सेल

Delhi Lal Qila Car Blast: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए भीषण ब्लास्ट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या धमाके के बाद गिरफ्तार हुए डॉक्टरों की पूरी टीम एक स्लीपर सेल की तरह काम कर रही थी? 

एजेंसियां अब इसी एंगल को बेहद गंभीरता से खंगाल रही हैं. शुरुआती इनपुट बताते हैं कि इनकी गतिविधियां बिल्कुल उसी पैटर्न पर थीं जैसा किसी प्रोफेशनल स्लीपर मॉड्यूल का होता है.

जांच सूत्रों का दावा है कि ये सभी आरोपी डॉक्टर अपने-अपने शहरों में पढ़ाई, नौकरी और इंटर्नशिप करते हुए बेहद सामान्य जिंदगी जी रहे थे. लेकिन अब शक गहरा गया है कि इन सबको समय आने पर एक्टिवेट किया जाना था. यही वजह है कि धमाके से पहले तक इन पर किसी जांच एजेंसी को रत्तीभर भी शक नहीं हुआ. एजेंसियां मान रही हैं कि ये सिर्फ डॉक्टर नहीं, बल्कि देश में बड़े हमले की तैयारी कर रही एक शांत-छिपी हुई टीम भी हो सकती है.

Comments