कौवा बीमार होने पर चींटियों से क्यों कटवाता है? इसके पीछे की साइंस आपके होश उड़ा देगी

कौवा बीमार होने पर चींटियों से क्यों कटवाता है? इसके पीछे की साइंस आपके होश उड़ा देगी!

 कौवे बीमार या कमजोर होने पर चींटियों के घोंसले पर जाकर एंटिंग करते हैं. चींटियों से निकलने वाला फॉर्मिक एसिड उनके शरीर पर मौजूद परजीवियों, कीड़ों और इंफेक्शन को कम करता है. यह प्रक्रिया उन्हें राहत, ऊर्जा और सफाई देती है.

चींटियों से क्यों कटवाते हैं कौवे?
क्या आपने कभी कौवे को चींटियों के झुंड पर लेटे देखा है. यह नजारा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है. कौवा ऐसा जानबूझकर करता है. इसे विज्ञान की भाषा में ‘एंटिंग’ कहते हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि कौवा अपने इलाज के लिए ऐसा करता है. यह दावा पूरी तरह सही है. जब कौवा बीमार महसूस करता है या उसे खुजली होती है तो वह चींटियों के पास जाता है. चींटियां उस पर हमला करती हैं और फॉर्मिक एसिड छोड़ती हैं. यह एसिड कौवे के लिए दवा का काम करता है. चलिए जानते हैं इसके पीछे का पूरा साइंस.


एंटिंग का अनोखा तरीका और कौवे की चालाकी
कौवा चींटियों के नेस्ट को जानबूझकर छेड़ता है. वह अपने पंख फैलाकर वहां शांत बैठ जाता है. चींटियां गुस्से में उस पर चढ़ने लगती हैं. वे अपने बचाव में फॉर्मिक एसिड स्प्रे करती हैं. कौवा चुपचाप यह सब बर्दाश्त करता है. उसे पता है कि यह जलन उसके फायदे के लिए है. इस प्रोसेस में उसके शरीर की डीप क्लीनिंग होती है.
फॉर्मिक एसिड कैसे बनता है?
नेचुरल दवा चींटियों के डंक या स्प्रे में फॉर्मिक एसिड होता है. यह एक नेचुरल एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल एजेंट है. कौवे के पंखों में अक्सर परजीवी या फंगस लग जाते हैं. ये परजीवी उसे बीमार करते हैं और खून चूसते हैं. फॉर्मिक एसिड इन कीड़ों और फंगस को मार देता है. यह कौवे के लिए एक तरह के सैनिटाइजर जैसा काम करता है.

Comments

Popular posts from this blog

मृत व्यक्ति के पैर क्यों छुए जाते हैं? जानिए उस परंपरा का रहस्यमयी कारण जो बहुत कम लोग हैं जानते

डायबिटीज में ये 3 चीज़ें खाएं, शुगर कभी नहीं बढ़ेगी दोबारा, हर डायबिटीज पेशेंट को रोज़ाना खानी चाहिए ये 3 चीज़ें

शरीर में बुलेट की स्पीड से बढ़ेगा Vitamin B12 बस इस तरीके से खा लीजिए ये दाल, फिर कम नहीं होगा विटामिन बी12