क्लब में जॉब करती थी कल्पना, तुषार को हुआ प्यार, लड़की ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो सीधे




हरियाणा के गुरुग्राम में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक महिला को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है. गुरुग्राम के एमजी रोड पर क्लब में काम करने वाली कल्पना को तुषार ने शादी से इनकार करने पर गोली मारी. फिलहाल लड़की अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने तुषार और शुभम को बड़ौत से गिरफ्तार किया है.

गुरुग्राम: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला को गोली मारी (सांकेतिक तस्वीर)
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गुरुग्राम में एक लड़की को सरेआम गोली मारी गई. लड़की को शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने गोली मारी. हैरानी की बात है कि लड़की शादीशुदा है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 दिसंबर की सुबह एमजी रोड पर स्थित एक क्लब में घटी, जब एक व्यक्ति ने विवाह प्रस्ताव को ठुकराने पर 25 वर्षीय एक महिला को गोली मार दी.


पुलिस ने बताया कि उसे गोलीबारी की घटना में घायल हुई एक महिला के बारे में सूचना मिली. उसने बताया कि महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां वह शुरू में बयान देने की स्थिति में नहीं थी. महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी कल्पना (25) गुरुग्राम के एक क्लब में काम करती थी और दिल्ली के संगम विहार निवासी तुषार ने उसे गोली मार दी थी.
शिकायत में कल्पना के पति ने कहा कि वह 19 दिसंबर को काम पर गई थी और लगभग रात एक बजे कल्पना ने फोन करके बताया कि उसे गोली लग गई है. शिकायतकर्ता ने कहा, ‘लगभग एक महीने पहले तुषार हमारे घर आया, हमसे झगड़ा किया और चला गया.’ इस घटना के सिलसिले में शिकायत के आधार पर सेक्टर-29 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है

Comments

Popular posts from this blog

मृत व्यक्ति के पैर क्यों छुए जाते हैं? जानिए उस परंपरा का रहस्यमयी कारण जो बहुत कम लोग हैं जानते

डायबिटीज में ये 3 चीज़ें खाएं, शुगर कभी नहीं बढ़ेगी दोबारा, हर डायबिटीज पेशेंट को रोज़ाना खानी चाहिए ये 3 चीज़ें

शरीर में बुलेट की स्पीड से बढ़ेगा Vitamin B12 बस इस तरीके से खा लीजिए ये दाल, फिर कम नहीं होगा विटामिन बी12