इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका,


इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, नालंदा का मामला


बिहार के नालंदा में इंजीनियरिंग के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी दशरथ चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र शशि भूषण कुमार के रूप में हुई है.


घटना बीती रात की है.

बताया जाता है कि शशि भूषण कुमार रात में अपने घर में सोया हुआ था, लेकिन सोमवार (22 दिसंबर, 2025) की सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों को शक हुआ. वे लोग जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और शशि भूषण के गले में रस्सी लिपटा है.

प्रेम-प्रसंग में हत्या का शक

शशि भूषण के भाई सोनू कुमार ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया. उसने कहा कि उनके पड़ोसी श्रवण चौधरी से शशि भूषण का पहले से विवाद चल रहा था. विवाद की वजह प्रेम-प्रसंग है. परिजनों के अनुसार, पड़ोसी श्रवण चौधरी को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका शशि भूषण कुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा है.

दोनों को एक बार बातचीत करते देखा था तो काफी विवाद हुआ था. इस विवाद को लेकर गांव के स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई थी. दोनों पक्षों को अलग रहने और आपस में बातचीत नहीं करने का निर्देश दिया गया था. पंचायत के फैसले के बाद मामला शांत हो गया था. अब शशि भूषण की मौत के बाद इस घटना से भी केस को जोड़कर देखा जा रहा है. परिजनों का कहना है कि पंचायत के बावजूद रंजिश खत्म नहीं हुई और इसी का यह नतीजा है.

हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से हो रही जांच

उधर घटना की सूचना मिलते ही नालंदा थाने की पुलिस के साथ-साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस मामले में नालंदा थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. हालांकि प्रारंभिक तौर पर शव की स्थिति देखकर मामला आत्महत्या का भी प्रतीत हो रहा है. हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments

Popular posts from this blog

मृत व्यक्ति के पैर क्यों छुए जाते हैं? जानिए उस परंपरा का रहस्यमयी कारण जो बहुत कम लोग हैं जानते

डायबिटीज में ये 3 चीज़ें खाएं, शुगर कभी नहीं बढ़ेगी दोबारा, हर डायबिटीज पेशेंट को रोज़ाना खानी चाहिए ये 3 चीज़ें

शरीर में बुलेट की स्पीड से बढ़ेगा Vitamin B12 बस इस तरीके से खा लीजिए ये दाल, फिर कम नहीं होगा विटामिन बी12