बॉर्डर पार से आ रहे थे कुछ सीक्रेट मैसेज, फिर पकड़ी गई पाकिस्तान की 'पीली वाली साजिश'


बॉर्डर पार से आ रहे थे कुछ सीक्रेट मैसेज, फिर पकड़ी गई पाकिस्तान की 'पीली वाली साजिश'

 अमृतसर में सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क पर पंजाब पुलिस ने करारा प्रहार किया है. ग्रामीण पुलिस ने 103 पीले पैकेटों में छिपाकर लाई जा रही 51.5 किलो हेरोइन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में पाकिस्तान कनेक्शन और ‘सीक्रेट मैसेजिंग’ का खुलासा हुआ है.


अमृतसर जिले में ग्रामीण पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय क्रॉस बॉर्डर नशा तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 51.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है
अमृतसर. सीमा पार से भेजे जा रहे ‘सीक्रेट मैसेज’ और पीली पन्नी में छिपी नशे की खेप को भारत भेजने की एक और बड़ी साजिश को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नाकाम कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय क्रॉस बॉर्डर ड्रग तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 51.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसे 103 पैकेटों में पैक कर सीमा पार से भारत में खपाने की तैयारी थी.


इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह खेप पंजाब के जरिए देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई की जानी थी.
पाकिस्तान हैंडलर से सीधे संपर्क में थे आरोपी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के सीधे संपर्क में थे. सीमा पार बैठे तस्कर इन्हें निर्देश दे रहे थे कि कब, कहां और कैसे खेप उठानी है. पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में और भी स्थानीय लिंक सक्रिय हैं, जिनकी पहचान की जा रही है

Comments

Popular posts from this blog

मृत व्यक्ति के पैर क्यों छुए जाते हैं? जानिए उस परंपरा का रहस्यमयी कारण जो बहुत कम लोग हैं जानते

डायबिटीज में ये 3 चीज़ें खाएं, शुगर कभी नहीं बढ़ेगी दोबारा, हर डायबिटीज पेशेंट को रोज़ाना खानी चाहिए ये 3 चीज़ें

शरीर में बुलेट की स्पीड से बढ़ेगा Vitamin B12 बस इस तरीके से खा लीजिए ये दाल, फिर कम नहीं होगा विटामिन बी12