दूल्हा, दुल्हन और वो... सुहागरात से पहले हो गया कांड, अब अस्पताल में हो रही बात
दूल्हा, दुल्हन और वो... सुहागरात से पहले हो गया कांड, अब अस्पताल में हो रही बात
कर्नाटक के चामराजनगर जिले में शादी के दिन दूल्हे रविश पर चाकू से हमला हो गया. हमला दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने किया. दूल्हा अस्पताल में भर्ती है और शादी रद्द कर दी गई. दुल्हन ने अस्पताल पहुंचकर शादी की अपील की, लेकिन सुरक्षा और भविष्य के डर से दूल्हे ने इनकार कर दिया.
शादी की खुशियों से सजा एक मंडप, मेहमानों की चहल-पहल. दूल्हा सेहरा पहनने की तैयारी में. दुल्हन नए जीवन के सपने संजोए बैठी. लेकिन सुहागरात से पहले ही ऐसा कांड हो गया, जिसने हर किसी को हिला दिया. दूल्हे पर अचानक चाकू से हमला हो गया. शादी रुक गई. खुशियां मातम में बदल गईं और अब पूरा मामला अस्पताल के एक वार्ड तक सिमट गया है, जहां प्यार, डर और भविष्य को लेकर सवाल टकरा रहे हैं. यह घटना कर्नाटक के चामराजनगर जिले की है.
यह कहानी सिर्फ एक हमले की नहीं है. यह कहानी है दूल्हा, दुल्हन और उस तीसरे शख्स की, जिसने बीते रिश्ते को वर्तमान की बर्बादी बना दिया. चामराजनगर के कोललेगला में हुई इस घटना ने यह दिखा दिया कि पुराना प्यार कभी-कभी कितना खतरनाक रूप ले सकता है. दूल्हा अस्पताल में है. दुल्हन शादी बचाने की कोशिश में है. लेकिन फैसले अब भावनाओं से नहीं, डर और जिम्मेदारी से लिए जा रहे हैं.
Comments
Post a Comment